सिंगरौली

वरिष्ठता समेत विभिन्न मांगों को लेकर 12 अगस्त को शिक्षक निकालेंगे तिरंगा रैली

टेट से मुक्ति, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 12 अगस्त बुधवार को सिंगरौली में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें जिलेभर के अध्यापक-शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति से भी शामिल होने की अपील की गई है।

जिला संयोजक सुमारू प्रसाद खैरवार ने बताया कि प्रमुख मांगों में टेट परीक्षा से मुक्ति, प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर वरिष्ठता प्रदान करना, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मांगों को लेकर प्रदेशभर में जिला एवं प्रदेश मुख्यालयों पर रैली और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सिंगरौली में रैली नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित शिवधाम मंदिर से शुरू होकर माजन मोड़ और राजीव चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रैली की तैयारियों को लेकर मल्हार पार्क वैढ़न में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान हितेंद्र कुमार सोनी, रमेश शाह, सतीश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, रामसुदेश मिश्रा, बाबूजी शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव, अर्चना प्रजापति, श्यामसुंदर शाह, जमेश्वर प्रसाद वर्मा, भागीरथी सिंह, इंद्रसेन गुप्ता, अखिल वैश्य, दिनेश शर्मा, लंका प्रसाद वैश्य, छोटेलाल शाह, समीर कोल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button