सिंगरौली

शिव मंदिर नगवा समिति का सर्वसम्मति से गठन

योगेश पांडे अध्यक्ष और अभय तिवारी बने सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। शिव मंदिर नगवा की धार्मिक गतिविधियों, मंदिर व्यवस्था एवं सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 9 अगस्त 2026, रविवार को शिव मंदिर नगवा समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु एवं मजबूत बनाए रखने तथा धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।
समिति में योगेश पांडे को अध्यक्ष, अभय तिवारी को सचिव, आशीष द्विवेदी को सहसचिव एवं राय बहादुर शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कृष्ण कुमार पांडे, चंद्रिका जायसवाल, रवि शंकर शाह, अंजनी कुमार गुप्ता, संतोष जायसवाल, मनोज शर्मा, भोले जायसवाल, अनुराग पांडे, सीता शरण गुप्ता एवं सुरेंद्र जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा राजेश उपाध्याय को मंत्री, सूरज पांडे को महामंत्री, राहुल तिवारी को मीडिया प्रभारी, देवचंद विश्वकर्मा को प्रबंधक एवं बाबूलाल यादव को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया।
समिति में विजय कुमार पांडे, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, इंद्र कमल शर्मा, अजीत पांडे, आशीष मिश्रा, रवी नंदन तिवारी, श्रवण विश्वकर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, अवनीश दुबे, बजरंगबली यादव, रतीश गुप्ता, लालबाबू गुप्ता, अरविंद जायसवाल, डोलमन पनिका, अनुरोध प्रसाद पनिका, विष्णु दत्त तिवारी, सीता शरण शर्मा, राम मनोहर साकेत, शिव प्रसाद सिंह, सुनील जायसवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, महेंद्र तिवारी, धनंजय तिवारी, सफीन जायसवाल, शारदा गुप्ता एवं ऋषिकेश जायसवाल को सदस्य बनाया गया।
समिति का उद्देश्य शिव मंदिर नगवा की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित करना तथा मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। समिति सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से मंदिर की धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button