झुंझुनू

जागीरदाला में एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम में खूब जमी भजन संध्या 

नृत्य कलाकारों ने कार्यक्रम में बांधा समां भंडारे में उमड़ी श्रद्धा 

मंत्रोच्चार के साथ हुआ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के गुड़ा ढहर के जागीरदाला में स्थित राधा गोविंद मंदिर एवं राधा गोविंद गौशाला समिति के तत्वाधान में रविवार रात्रि में आयोजित एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम में लोकेश मारवाड़ी एवं अरुण वर्मा एंड पार्टी ने धार्मिक भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना… श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में… तूने मुझे बुलाया शेरावालिए जैसे भजनों की ताल पर नृत्य कलाकार सानिया मेहरा, विक्की तूफान और विक्की छैला ने अपनी नृत्य कला से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समिति के संयोजक उमेश शर्मा ने गौ माता है विश्व की माता ये ग्रंथों का नारा है… भजन की शानदार प्रस्तुति दी। सोमवार सुबह शुक्ल यजुर्वेदाचार्य कौशलेंद्र शरण शर्मा के सानिध्य में पंचद्विज सहित मंत्रोच्चार के साथ आवाहित देवार्चन, प्रदोष व्रत कथा, हवन एवं भगवान भोलेनाथ का रसोदक रुद्राभिषेक किया गया। हवन में पूर्णाहुति एवं महाआरती के पश्चात भगवान भोलेनाथ को महाप्रसाद का भोग लगाकर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। तत्पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया। देर रात्रि तक भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान सीता देवी, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा, मंदिर पुजारी सांवरमल शर्मा, भोलादास महाराज साटिंडा धाम, रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, देशराज शर्मा, राजपाल शर्मा, सरपंच रोहिताश सैनी, सुरेश मीणा किशोरपुरा, राजेश खटाणा, शंभुसिंह शेखावत, शुशील शर्मा, गोड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मोहर सिंह शर्मा, मुकेश शर्मा सहित काफी संख्या भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button