बुलंदशहर

सैकड़ों कांवड़ियों ने चढ़ाया भोले नाथ को गंगाजल 

सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने किया जलाभिषेक पूजा अर्चना 

पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  बुलंदशहर : औरंगाबाद बुलंदशहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।श्रृद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हजारों कांवड़ियों ने पवित्र गंगा तीर्थ स्थलों से पदयात्रा करते हुए पवित्र गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहा।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर पर गत रात्रि से ही कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर कमेटी ने कांवड़ियों की सेवार्थ विश्राम, भोजन प्रसादी , आदि की समुचित व्यवस्था की हुई थी। प्रातः काल भोर से ही श्रृद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि शाम तक निरंतर जारी रहा।  हजारों श्रद्धालुओं ने अपने अराध्य महादेव का जलाभिषेक कर बेलपत्र धतूरा फल पुष्प दूध चावल मेवा मिश्री आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की और अपने परिजनों की कुशल मनौती मांगी। मंदिर कमेटी ने खीर का प्रसाद वितरित कराया। गौरव गर्ग ने मेवा मिश्री का प्रसाद वितरित कराया। सैनी समाज द्वारा प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में पूरी सब्जी का प्रसाद वितरण किया।
 प्रशासन प्रतिनिधि के रूप में लेखपाल मनोज कुमार रोहित शर्मा पवन कुमार मौजूद रहे। थाना प्रभारी मनोज कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा पिपाला चौकी प्रभारी जीत सिंह मय पुलिस पार्टी निरंतर गश्त करते हुए कड़ी चौकसी बनाये रहे। नागेश्वर मंदिर परिसर में कैलाश कुमार अग्रवाल योगेश कुमार अग्रवाल दीपक अग्रवाल दीनू राजीव कौशल मोहित अग्रवाल मिक्की, जयप्रकाश गुप्ता,नरेश तायल सचिन सिंघल मनीष सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल सचिन वर्मा टीटू सर्राफ मनोज गर्ग, आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। अमन गिरी और उनके युवा सहयोगियों ने ब्रजघाट से पांच सौ एक लीटर पवित्र गंगा जल पदयात्रा द्वारा लाकर श्रृद्धालुओं को जलाभिषेक करने हेतु प्रस्तुत कर उल्लेखनीय सराहनीय कदम उठाया।
चामुंडा मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।‌
गायत्री सत्संग भवन स्थित नागेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर कमेटी ने प्रसाद वितरण किया।कसबे और आसपास के समस्त मंदिरों शिवालयों में जलाभिषेक किया गया और हर हर महादेव के जयघोष गुंजायमान रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button