भू-धसाव वाले क्षेत्र सौली का भूवैज्ञानिक व उपजिलाधिकारी ने किया सयुंक्त निरीक्षण।।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : भूवैज्ञानिक उत्तरकाशी व उपजिलाधिकारी बड़कोट ने टीम के साथ किया आपदा प्रभावित ग्राम सौली, नौगांव का निरीक्षण…
जिलाधिकारी उत्तरकाशी के आदेशों के क्रम में गठित समिति द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त में आपदा क्षेत्र सौली का निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी वर्षा के कारण गत 7- 8 अगस्त 2026 को ग्राम सौली, नगर पंचायत नौगांव का वार्ड नंबर-7 में राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री व नौगांव-स्युरी मोटर मार्ग के मध्य भागो से भू-धंसाव होने के कारण भवनो में दरारे प्रारम्भ हुयी थी, जिसमें आज निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि कुछ भवन अधिक दरारों ओर झुकाव के कारण रहने योग्य नहीं है, जिन्हे प्रशासन द्वारा अन्यत्र सुरक्षित स्थानों में रखा गया है तथा अन्य भवनो में दरारे बारिस होने कि स्थिति में बढ़ने कि संभावना है जिन्हे मानसून में सुरक्षित स्थान पर रखा जाना होगा..
मौके में भूवैज्ञानिक निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि क्षेत्र में मृदा का लगभग 03 से 04 मीटर मोटा आवरण पाया गया है, जिसमें स्थल के अवलोकन से ज्ञात है कि स्थल पर स्वस्थाने चट्टानों का आउटक्रॉप नहीं पाया गया है, क्षेत्र में मृदा का अधिक आवरण होने ओर वर्षा का जल रिसाव होने के कारण प्रथम दृष्टया भू-धंसाव होना पाया गया है, राष्ट्रीय राजमार्ग व स्युरी मार्ग के मध्य चीड़ के पेड़ो में झुकाव पाया गया है, जो ढाल कि दिशा में मूवमेंट करते पाये गये है, जिससे प्रतीत होता है की क्षेत्र में ढाल की दिशा में मूवमेंट जारी है…. जो वर्षा जल के भूमिगत होने के कारण भू-धंसाव को बढ़ावा देता है…स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह धसाव एन0एच0 मार्ग के कटान के बाद उत्पन्न हुआ है, जो बरसात के कारण बढ़ा हुआ है, भूवैज्ञानिक निरीक्षण डेटा का आंकलन/परीक्षण करने उपरांत अति संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परिवारों को अन्यत्र स्थान पर विस्थापन किया जायेगा, जिसकी विस्तृत आख्या जिलाधिकारी उत्तरकाशी को प्रेषित की जायेगी, तदोपरान्त अग्रेत्तर कार्यवाही तहसील स्तर से की जायेगी..
स्थलीय निरीक्षण में उपजिलाधिकारी बड़कोट, भूवैज्ञानिक उत्तरकाशी, एन0एच0 बड़कोट, लोक निर्माण विभाग बड़कोट, नगर पंचायत नौगांव, सिचाई विभाग बड़कोट, पार्षद नगर पंचायत नौगांव व प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे ।



