हापुड़

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड हॉस्पिटल (SIMS) ग्रामीण स्वास्थ्य

जनकल्याण एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से “ग्राम गोद लेने का कार्यक्रम” का करेगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड । पिलखुवा में हाईवे एन एच 9 पर स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से “ग्राम गोद लेने का कार्यक्रम” का आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रम्या रामचंद्रन, उपाध्यक्ष, सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धौलाना से भाजपा विधायक धर्मेश सिंह तोमर, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. किशोर कुमार आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), हापुड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान, निजामपुर की उपस्थिति रहेगी।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीण कल्याण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का विवरण –

दिनांक: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: ग्राम निजामपुर, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button