
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। संतोषी वेलफेयर सोसाइटी ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज महोत्सव मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सविता शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि श्रुति गंगवार, किरण पटेल, नजमा खान, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. शालिनी सिंह, मनीषा आहूजा रहीं।
दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से शुभारंभ हुआ। लोकनृत्य और ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता आकर्षण रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
संचालन पलक शर्मा, काजल शर्मा, प्रियंका अरोरा, शिवांगी ज्योति, कुमकुम शर्मा, विनीत मोहन लाल सक्सेना, संजय शर्मा ने किया।




