बरेली

40वें पांचाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक कनॉट प्लेस निकट घंटाघर पर हुई। जिसमें यह तय हुआ कि जिला समारोह समिति एवं ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 40वां पांचाल महोत्सव भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्व. जे. सी.पालीवाल द्वारा प्रत्येक राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांचाल महोत्सव हर्षौल्लास से मनाया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सय्यद सिराज अली ने कहा कि 14 अगस्त को शाम 05 बजे से कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन कनॉट प्लेस निकट घंटाघर पर आयोजित होगा जिसमें वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में देशभक्ति से ओत प्रोत रचनाएं और कलाम पढ़े जाएंगे। महासचिव सुनील धवन ने कहा कि 15 अगस्त को स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 07 बजे नाटक होंगे। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत शाम 07 बजे माधव रंगमंडल की प्रस्तुति नाटक प्रीपेड मृत्यु होगा जिसके लेखक और निर्देशक शैलेन्द्र कुमार हैं। कार्यक्रम समन्वयक एवं उपाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाटक के उपरांत रात 08 बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा। इस अवसर पर इफ्फत सिराज, अलीशा, अमित कक्कड़, नरेश विश्वकर्मा, राजीव लोचन शर्मा, नाहिद बेग, दिलशाद मियां  आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button