मथुरा

धौली प्याऊ रेलवे फाटक बंद होने से लोग रहे परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मथुरा छावनी और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक बदलने एवं ओवरहॉलिंग का कार्य गुरूवार की शाम पूर्ण कर लिया गया। इस कार्य के कारण धौली प्याऊ रेलवे फाटक बंद रखा। फाटक बंद होने से लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। इस कारण मछली फाटक ओवर ब्रिज और मोतीकुंज वाले रास्ते पर कई बार जाम के हालात रहे। विदित है कि बुधवार को रेलवे ट्रैक बदलने एवं ओवरहॉलिंग के कार्य प्रारंभ किया गया। इस कारण धौलीप्याऊ जाने वाले रास्ते का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। रेलवे फाटक बंद होने से वाहन चालकों को मछली फाटक पुल से होकर गुजरना पड़ा। इससे लोगों का अतिरिक्त समय लग रहा है। सबसे अधिक परेशानी आसपास के लोगों को हुई। रेलवे के अनुसार फाटक पर जरूरी कार्य कराया गया। इधर गुरुवार की शाम रेलवे ट्रैक बदलने एवं ओवरहॉलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया। इसके बाद फाटक से आवागमन शुरू हो सका। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि काम तय समय में पूरा कर लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button