बरेली

भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पद की रेस में अखिल अग्रवाल ने ठोकी दावेदारी 

युवा कार्यकर्ताओं में शुरू हुई चर्चाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भाजपा युवा मोर्चा बरेली महानगर के अध्यक्ष पद को लेकर सियासी और संगठनात्मक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच युवा नेता अखिल अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर संगठन के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। युवाओं के बीच सक्रिय रहने वाले अखिल अग्रवाल लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाते रहे हैं। उनकी दावेदारी को लेकर युवा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अखिल अग्रवाल ने कहा कि यदि संगठन ने जिम्मेदारी दी तो वह युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अब सबकी निगाहें भाजपा नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं कि बरेली महानगर युवा मोर्चा की कमान किस युवा चेहरे के हाथों में सौंपी जाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button