खैरथल

भाजपा मंडल खैरथल ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल खैरथल ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव जिला अलवर उत्तर संगठन प्रभारी अशोक सैनी सह प्रभारी गौरव यादव जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के साथ वीर शहीदों को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि आज सुबह जिला अलवर उत्तर भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव जिला अलवर उत्तर संगठन प्रभारी अशोक सैनी गौरव यादव जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। और राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के पूर्ण होने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता कि जय और वंदे मातरम् का उदघोष किया।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह अमर शहीद हेमू कालाणी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा जिला महामंत्री पवन यादव उप सभापति वरुण डाटा युवा नेता इंदर यादव एडवोकेट विश्वास यादव महामंत्री प्रकाश यादव तरुण दुलानी उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश माँधू पार्षद किशन लाल जाटव बलबीर सैनी विक्रम यादव महेंद्र पाल सिंह टिंकू जाटव समाज संस्थान पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव लाला राम बुराड़ीया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सेवक लालवानी एडवोकेट राजेश मिश्रा करण यादव डॉ अनिल मांधू आई टी सेल प्रमुख धीरज यादव बूथ अध्यक्ष चमन प्रकाश जाटव धर्मदास देवानी नंदकिशोर देवानी जग्गा यादव विश्व हिन्दू परिषद् योगेश गोयल बदलू राम श्याम लाल जाटव वासु भूरानी सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button