साहेबगंज
टाउन हॉल साहिबगंज में झामुमो जिला समिति की बैठक हुई आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज जिला में स्थित टाउन हॉल में झामुमो जिला समिति साहेबगंज की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की,वहीं मंच संचालन जिला सचिव सुरेश टुडू ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा,राजमहल विधायक एमटी राजा,बोरियो विधायक धनंजय सोरेन शामिल हुए।वही इस बैठक में प्रमुख मुद्दा खान और खनिज विकास और विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के माध्यम से झारखण्ड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े हक-अधिकारों पर किए जा रहे प्रहार का है।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि वह इस प्रहार के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।झारखण्ड के जल, जंगल,जमीन,खनिज संपदा एवं राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष ऐतिहासिक रहा है,आज एक बार फिर झारखण्ड के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष की आवश्यकता है।इसी विषय पर आगामी आंदोलन एवं पार्टी की रणनीति तय की गई।वही बैठक में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम,जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू,केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा,नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान,जिला युवा मोर्चा सचिव मो.मारुफ उर्फ गुड्डू, राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष किताबुद्दीन शेख,केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर रहमान,अखलाकुर रहमान,जिला कार्यकारिणी सदस्य नजरुल इस्लाम,जंग बहादुर सिंह,जलेबी सिंह,रहमान अंसारी,छवि हेंब्रम,जेम्स किस्कू,महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती हांसदा,जिला सचिव संगीता हांसदा सहित सभी 9 प्रखंड एवं3नगर के अध्यक्ष,नगर सचिव,पंचायत अध्यक्ष,पंचायत सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्तागण मौजूद थे।



