कानपुर
सैकड़ो की संख्या में युवाओं द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा पी रोड गोपाल टॉकीज से शुरू होकर मोतीझील अमर जवान चौक तक पहुंची जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगे नजर आए यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर शहीदों के जयघोष’ से पूरा मार्ग गूंज उठा इस आयोजन ने शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का एक मजबूत संदेश दिया तिरंगा हमारे देश के गौरव,स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों,प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं,अभियान को सफल बनाने और युवाओं में देशप्रेम की अलख जगाने के लिए निकाली गई इस यात्रा में शहर के कई प्रमुख युवा और नागरिक शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से अक्षत निगम, संचित निगम,विशाल भारती,अक्षय त्रिवेदी, राहुल गुप्ता, इशू सोनकर, विवेक त्रिवेदी, संचित निगम, सर्वज्ञ पांडेय,विशाल भारती, अज्जू वर्मा, वरुण, गोलू,सैफ, हसन सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



