बरेली

भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा डीएम को 11 सूत्रीय ज्ञापन 

पुरानी पेंशन बहाली, समान काम-समान वेतन प्रमुख मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। केन्द्रीय कार्य समिति के आह्वान पर देश भर में भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रधानमंत्री, केन्द्रीय श्रममंत्री, वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया।
इसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ जिला बरेली ने भी श्रमिकों की काफी समय से लम्बित मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, समान काम समान वेतन, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू करने, श्रम कानूनों से श्रमिक विरोधी प्रावधान तत्काल हटाने, जीवन यापन की बढ़ती लागत के अनुसार न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी करने सहित कुल 11 सूत्रीय मांगे की गई हैं। प्रातः लगभग 10:30 बजे संघ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्रित हुए। सभा के उपरांत 11:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय एवं जिलामंत्री नरेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में ओपीएन तिवारी विभाग प्रमुख, राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल जिला व महानगर प्रभारी, जगदीश शर्मा सहायक जिला मंत्री, प्रदीप शर्मा महानगर अध्यक्ष, मनोज सिंह महानगर मंत्री, नन्दन सागर, रवि प्रकाश, प्रदीप कश्यप, नत्थू लाल, नारायण दास, ओम प्रकाश, श्याम बाबू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button