गोड्डा
19 अगस्त को निकलेगा मशाल जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष धनंजय यादव द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 19 अगस्त 2026 को गोड्डा जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा संध्या 6.00 बजे खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के आलोक में भारत सरकार के खिलाफ जिला राजद जिला कार्यालय से शहीद स्थल व कारगिल चौंक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। और भारत सरकार के खिलाफ चरणवाद्य आन्दोलन किया जाएगा। जब तक खान एवं खनिज विकास विनिमयन संशोधन विधेयक 2026 वापस नहीं लिया जाता है। इस काले कानून एवं काले विधेयक को भारत सरकार जब तक वापस नहीं लेंगे हम सभी झारखंडवासी अपनी कुर्बानी देने को तैयार रहेंगे।


