मथुरा

मथुरा की छाता शुगर मिल सितंबर में शुरू हो जाएगी

सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा की छाता शुगर मिल को फिर से संचालित करने की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्पष्ट किया है कि आगामी सितंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आमतौर पर चीनी मिलें साल में केवल 5 महीने ही चल पाती हैं, जिससे वे लगातार घाटे में रहती हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नया मॉडल तैयार कराया है। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट में 10,000 क्विंटल प्रतिदिन गन्ने की पेराई होगी। जब तक किसानों का गन्ना उपलब्ध रहेगा, मिल गन्ने से चलेगी। इसके बाद इसे मक्का और धान (चावल) से संचालित किया जाएगा। इस तरह यह प्लांट पूरे 12 महीने चालू रहेगा, जिससे मिल भी मुनाफे में रहेगी और युवाओं को सालभर रोजगार मिलेगा। 240 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद देरी के सवाल पर मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां और सुझाव लेने थे। इसके अलावा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 3 से 4 बार टेंडर आमंत्रित किए गए। तकनीकी औपचारिकताओं के कारण निर्माण शुरू होने में समय लगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button