मथुरा

सात पुलिसकर्मी गोल्ड-सिल्वर प्रशंसा चिह्नन से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसएसपी ने ध्वजारोहण कर सभी को बधाई दी। इस दौरान डीजीसी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीजी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात पुलिस कर्मियों को सिल्वर और गोल्ड प्रशंसा चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन सभागार में समारोह आयोजित किया। इस दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने ध्वजरोहण कर उसे सलामी दी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से विचार व्यक्त किये। बताते चलें कि डीजीसी शिवराम तरकर को द्वारा किये गये विगत वर्ष में विभिन्न मुकदमों में प्रभावी पैरवी करते हए एक अभियुक्त को फांसी, आठ को आजीवन कारावास की सजा कराई। इस पर एसएसपी श्लोक कुमार ने डीजीसी शिवराम तरकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर एडीजी आगरा जोन ने पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस के साथ उत्कृष्ट कार्य करने पर सात पुलिस कर्मियों को सिल्वर-गोल्ड प्रसंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया।एडीजी आगरा जोन ने आगरा जोन कार्यालय के नवनिर्मित भवन प्रांगण में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में मथुरा के सम्मन सेल प्रभारी नरेन्द्र पाल सिंह को सिल्वर, प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह, थानाध्यक्ष सुरीर अजय कुमार गोल्ड प्रशंसा चिन्ह, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राकेश कुमार, जगदेव सिंह यादव और मुख्य आरक्षी अरविन्द पाल सिंह और आरक्षी सुमित सिंह सर्विलांस सेल को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी को उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button