मथुरा

वृंदावन के होटल के बाथरूम में नहा रही भोपाल की महिला का होटलकर्मी ने बनाया वीडियो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में भोपाल से दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालु ने एक होटल के कर्मचारी पर बाथरूम में नहाते समय उनका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर वृंदावन कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार महिला अपने परिजन के साथ 100 फुटा रोड स्थित सत्या कॉम्प्लेक्स में संचालित डोरमेट्री गुरुजी होमस्टे में ठहरीं थीं। सुबह वह बाथरूम में नहाने गईं। आरोप है कि इसी दौरान होटल में तैनात कर्मचारी विशाल शर्मा उनका वीडियो बनाने लगा। महिला की नजर कर्मचारी पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संचालक से भी पूछताछ की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button