कॉलेज के बीएड विभाग में नए सहायक प्राध्यापक डॉ मो. मिनारुल हसन ने किया योगदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय में मंगलवार को बीएड विभाग में नए सहायक प्राध्यापक डॉ मिनारुल हसन ने योगदान किया। प्राचार्य कार्यालय कक्ष में प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह व अन्य शिक्षकों ने नए सहायक प्राध्यापक को पौधा सौंपकर भव्य स्वागत किया।डॉ मिनारुल हसन पश्चिम बंगाल के मालदा के निवासी हैं।प्राचार्य ने डॉ मिनारुल को कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों कर्मियों व छात्रों के साथ समन्वय बनाने की बात कही।वहीं डॉ मिनारुल हसन ने महाविद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।वही इस मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ डेविड यादव,डॉ रविंद्र प्रसाद,डॉ संतोष चौधरी,चंद्रशेखर प्रामाणिक,डॉ सुनील कुमार,डॉ मनोज कुमार,डॉ असदुल्लाह, हेमलता साह,अदिति सुरीन सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।



