बरेली
श्री हरि मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
भजनों और भंडारा प्रसाद से भक्तिमय हुआ माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सावन माह में मॉडल टाऊन स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पंडित रमेश तिवारी ने हनुमान जी का पूजन व शृंगार किया। शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, पंकज व सौरभ के भजनों से प्रांगण भक्तिमय हो गया। बाद में सभी भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती की। शयन आरती के बाद भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।




