कानपुर
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रोहित मिश्रा के नेतृत्व में रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज,रॉयल लिटिल स्टार एवं मातृछाया गुरुकुलम में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। चेयरमैन रोहित मिश्रा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली निकालकर लोगों को एकता,भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। हमें बच्चों में राष्ट्रप्रेम,एकता,अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी होगी,ताकि वे एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।



