साहेबगंज
बिजली का तार खींचने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी
जिरवाबाड़ी थाना में मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मजहरटोला इकरा कॉलोनी में बिजली का तार खींचने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है,पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।जिरवाबाड़ी थाना को दिए गए आवेदन में अबलू अंसारी उम्र29वर्ष पिता मो.निलाल अली पता- मजहरटोला इकरा कॉलोनी थाना जिरवाबाड़ी जिला साहिबगंज ने बताया कि मंगलवार18अगस्त 2026को दोपहर करीब1बजे मो.आफिक और मो.आमिर दोनों पिता मो.कल्लू,निवासी मजहरटोला इकरा कॉलोनी जिरवाबाड़ी उसके घर की दीवार में सटाकर बिजली का तार खींच रहे थे।अबलू अंसारी ने पहले भी इस बात का विरोध किया था,जब उसने फिर से मना किया तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान उसे जमीन पर पटक दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी।आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि हमलावरों ने उसे आंख फोड़ देने और गोली मार देने की धमकी दी।वही सदर अस्पताल साहिबगंज में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोहन मुर्मू ने उसका उपचार किया।पीड़ित अबलू अंसारी ने जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी से उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध उचित जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



