साहेबगंज
उपायुक्त की अध्यक्षता में PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में PC&PNDTकी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति के समक्ष निर्धारित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में Prem Jyoti Community Hospital,Barmasia,Sahibganj द्वारा PC&PNDT अधिनियम के अंतर्गत अवधि विस्तार एवं डॉ. Bethaney Grace Neumann MS Obs&Gynae के पंजीकरण हेतु समर्पित आवेदन पर जाँच समिति के प्रतिवेदन एवं की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।इसी क्रम में National Ultrasound &Clinic, Udhwa Bazar द्वारा पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदन, Surya Super Speciality,Sahibganj द्वाराIVFके लिए पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन बदलने संबंधी प्रस्ताव,Shifa Ultrasound,Barhait के पंजीकरण आवेदन तथा Ruby Health Centre,Rajmahal द्वारा चिकित्सक परिवर्तन हेतु प्राप्त आवेदन पर जाँच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक निर्णय एवं दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में Nahid Ultrasound के औचक निरीक्षण से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पूछे गए स्पष्टीकरण के प्रत्युत्तर पर भी समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया।साथ ही जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई।उपायुक्त ने PC&PNDT अधिनियम एवं निर्धारित नियमों का अक्षरशःअनुपालन सुनिश्चित करने,पंजीकृत संस्थानों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, डॉ. मोहन मुर्मू,सहायक नोडल पदाधिकारी PC&PNDT डॉ.आशुतोष कुमार शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल, सुरेश निर्मल,समाजसेवी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



