साहेबगंज

तीनपहाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब बिक्री करते एक तस्कर को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर तीनपहाड़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबूपुर ग्राम में छापामारी कर अवैध शराब बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मेघनाथ नोनिया,पिता स्व.रामहरत नोनिया, निवासी बाबूपुर के रूप में हुई है। छापामारी के दौरान अभियुक्त के घर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।रॉयल स्टेज विस्की 180ML,सेवन पीएम 02 बोतल,
गॉडफादर बीयर 500ML34 पीस,किंगफिशरबीयर 500 ML21 पीस,कार्ल्सबर्ग एलिफेंट बीयर 500ML07 पीस है।इस संबंध में थाना प्रभारी तीनपहाड़ गौरव भगत के बयान पर तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 45/2026 दिनांक 19 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है।मामलाBNSकी धारा 274/275/292/3 (5) एवं 47(A)आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त मेघनाथ नोनिया को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वही छापामारी के दौरान राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button