बरेली
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोजर्नलिस्ट्स सोसाइटी ने किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में फोटोजर्नलिस्ट्स सोसाइटी ऑफ बरेली की ओर से श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था ने अशोक एवं गुलाब के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के उप प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह और शिक्षक व फोटो जर्नलिस्ट द्वारा पौधारोपण कर किया गया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दीं और संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के महामंत्री भानु प्रताप भारद्वाज ने कहा कि छायाकार प्रकृति के बेहद करीब रहता है। एक अच्छे चित्र के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक है। उन्होंने सभी छायाकारों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अजय अग्निहोत्री, निहाल सिंह, आलोक चौहान, संतोष अवस्थी, सुनील सिंह, विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट मौजूद रहे।




