बरेली

बारावफात जुलूस मार्ग का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण 

शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस ने की व्यापक तैयारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर  मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में लगभग 4.5 किमी लंबे जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण जगतपुर तिराहा से शुरू होकर कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक किया गया। इस दौरान एएसपी/सीओ सिटी तृतीय शिवम आशुतोष भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। जुलूस आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आयोजकों को निर्धारित मार्ग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button