मथुरा
अनाधिकृत अस्पतालों एवं झोलाछापों पर सख्ती से करें कार्रवाई-डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने सीएमओ डा. राधावल्लभ को निर्देश दिए कि अवैध / अनाधिकृत अस्पतालों तथा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी चिकित्साधिकारी ससमय अस्पताल में उपस्थित रहें। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आभा आईडी जनरेट करने तथा 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीज उपचार से वंचित नहीं होना चाहिए।
बैठक में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. नीरज अग्रवाल,जिलाक्षय रोग अधिकारी डा.संजीव यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।



