मथुरा

राजकीय बाल गृह में किशोरी की बाल्टी के पानी में डुबाकर हत्या

सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के राजकीय बाल गृह बालिका में दो किशोरियों ने अपने संग रहने वाली एक अन्य किशोरी शिवानी की पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की। बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका ने पांच नामजद सहित अन्य किशोरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वारदात का कारण जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोरी बरेली की रहने वाली थी और मां की मानसिक स्थिति खराब होने पर उसे यहां प्रशासनिक संरक्षण में रखा गया था। करीब साढ़े तीन बजे चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) के कमरा नंबर पांच के बाथरूम में किशोरी शिवानी (14) अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका प्रगति खरे ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक प्राथमिकी जांच में यह सामने आया है कि इस किशोरी के साथ इसी बाल गृह में रहने वाली अन्य दो किशोरियों ने बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। इस दोनों किशोरियों के साथ तीन अन्य किशोरियों की स्पष्ट संलिप्तता सामने आई है। कुछ अन्य किशोरियां भी संदेह के दायरे में हैं। उधर, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button