गोड्डा

डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजद नेता रजनीश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूल निदेशक संतोष कुमार महतो ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा साहा को भी डायरी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रजनीश यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने भी बच्चों को मेडल पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी महत्वपूर्ण साधन है। बच्चे अनुशासन के साथ मन लगाकर पढ़ाई करें, इससे उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राजद नेता रजनीश यादव ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेसिक जानकारी और सामान्य ज्ञान बेहद जरूरी है। मौके पर राजद प्रदेश सचिव मदन कुमार साह, प्रखंड उपाध्यक्ष अमित कुमार भगत, अरविंद यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button