गोड्डा
अदाणी फाउंडेशन ने कोर क्षेत्र में 5,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य किया पूरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पावर प्लांट के कोर क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाउंडेशन ने स्थानीय समुदायों के सहयोग से बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने का प्रयास किया। अभियान के तहत आम, सागवान और महोगनी जैसे बहुउपयोगी एवं पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित लक्ष्य के आधार पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए 5,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह पहल न केवल क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि जैव विविधता संरक्षण, मिट्टी के कटाव में कमी, वायु गुणवत्ता सुधार तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है। इसी सोच के साथ नियमित रूप से वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल तथा पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि समुदाय की भागीदारी से सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। स्थानीय ग्रामीणों एवं समुदाय के सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को समय की आवश्यकता बताया। अदाणी फाउंडेशन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के हरित अभियानों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
“एक पेड़, अनेक लाभ” के संदेश के साथ आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण कदम है।



