गोड्डा
गोड्डा प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो का धरना 7 सितंबर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झामुमो गोड्डा प्रखण्ड कमिटी की एक आवश्यक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन मे आहुत की गई। श्री अंसारी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से केंद्र के सरकारों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। जो ठीक नहीं है। केंद्र चाहती है कि राज्य सरकार उनके अधीन रहकर कार्य करें। राज्य के खान-खजाने पर राज्य सरकार का समुचित अधिकार है, जिस किसी भी कीमत में लेने नहीं दिया जाएगा। इसलिए झामुमो प्रदेश एवं जिला कमेटी के निर्देशानुसार इस मामले को लेकर प्रखंड कमेटी की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में खान एंव खनिज संशोधन विधेयक 2026 काला कानून के विरोध में बुथ स्तर तक जन जागरण अभियान एंव 7 सितम्बर प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समित सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू, जिला उपाध्यक्ष श्याम हेम्ब्रम, जिला संगठन संतोष महतो, शंकर मंडल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद महतो, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रखंड सचिव संतलाल मरांडी एवं 34 पंचायत के सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



