नेतरहाट के तर्ज पर बनने वाले आधुनिक विद्यालय का भेंडरा में भूमि पुजन करने से ऊपर घाट के आम जनता में

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो ।
बोकारो । आज नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट बरई पंचायत के जुड़ामना बाज़ार टांड़ में नावाडीह उप प्रमुख हरीलाल महतो की अध्यक्षता मे एक बैठक की गई इस बैठक का संचालन युवा समाजसेवी दीपू अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इस बैठक में ऊपरघाट जिला परिषद् सदस्य कुमारी ख़ुशबू ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय के तर्ज़ पे आधुनिक विद्यालय का निर्माण पलामू पंचायत में होने से ऊपरघाट राजधानी से जुड़ेगा पूरे झारखंड के बच्चे जब इस विद्यालय से जुड़ेंगे तो ऊपरघाट उग्रवाद क्षेत्र या इस क्षेत्र के लोगो को हीन दृष्टि से नहीं देखेंगे। इस विद्यालय के बनने से रोजगार से लोग जुड़ेंगे बहुत हद तक पलायन की स्थिति भी रुकेगी जब विद्यालय बनेगा तो रोड तथा हॉस्टल भी बनेंगे ।
नावाडीह उप प्रमुख हरीलाल महतो ने कहा कि इस तरह का परिस्थिति अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा हूं कि जिस विद्यालय का शिलान्यास खुद राज्य के मुख्यमंत्री , मंत्री कर चुके है उसके बाद जमीन का भूमि पूजन इस क्षेत्र के सांसद , बिधायक कर चुके है उसी योजना का शिलान्यास किसी अन्य पंचायत में किसी मुखिया के द्वारा उसी योजना का भूमि पूजन किया गया हो बिल्कुल समझ से परे है। जल्द ही इस विषय को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला परिषद् सदस्य सह जुझारू नेता टिकैत महतो ने कहा की जन्म से इस ऊपरघाट का नाम सुनते आया हूं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र इस नाम को खेल के माध्यम से हमने खेलो का क्षेत्र का नाम देने का प्रयास किए कई सालों के बाद इस क्षेत्र में एक अच्छा योजना आया है। जिस योजना का ऑनलाइन शिलान्यास खुद इस राज्य का मुखिया ओर मंत्री के द्वारा किया गया है साथ ही भूमि पूजन सांसद और विधायक के द्वारा किया जा चुका हो उस योजना के लिए ज़मीन का नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिल पाएगा ए बात समझ से बिल्कुल परे है इसमें राजनीतिक की जा रही है जो बिल्कुल बर्दाश से बाहर है सांसद और विधायक इस विषय में संज्ञान लें अन्यथा ऊपरघाट मैं किन्ही पंचायत में सरकार के न ही रोजगार सेवक चाहिए न ही पंचायत सेवक चाहिए। ऊपरघाट से सांसद और विधायक का भी बहिष्कार किया जाएगा ऊपरघाट की जनता सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है। जब रोड के लिए या अन्य कार्य के लिए नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल सकता है तो आधुनिक विद्यालय के लिए noc क्यों नहीं मिलेगा ठीकेदार संग मिलकर अंचल अधिकारी गलत फैसला न ले अन्यथा होगा उग्र आंदोलन, बरई पंचायत मुखिया विजय कुमार रवि के द्वारा दूरभाष से अंचल अधिकारी से बात की गई जिसमें युवा मुखिया विजय कुमार रवि ने कहा कि ऊपरघाट की जनता हथियार छोड़ कर अपना सुखद जीवन जीने की ओर अग्रसर है ऊपरघाट की जनता को छेड़ने का प्रयास न करें जब आपके द्वारा ज़मीन का मूल्यांकन किया गया है तो फ़िर क्या समस्या आई जो छुट्टी के दिन अन्य जगह पे एक ही योजना का भूमि पूजन किया जा रहा है। ऊपरघाट की जनता बिल्कुल बर्दाश नहीं करेगी तुरंत सत्यता की जांच कर करवाई की जाए, किसी भी हाल में इस विद्यालय को नावाडीह अंचल क्षेत्र के पलामू पंचायत से नेतरहाट विद्यालय के तर्ज़ पे आधुनिक विद्यालय के लिए कौन अंचल अधिकारी जगह का चयन किए थे ?
विद्यालय के लिए पलामू पंचायत का चयन अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार अगर चयन किए है तो पलामू पंचायत में ही विद्यालय बनेगा अन्यथा ऊपरघाट के जनप्रतिनिधि के साथ 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन से जनप्रतिनिधि के साथ भूख हड़ताल किया जाएगा, जिसके जवाब देह नावाडीह अंचल अधिकारी होंगे,वीस सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति नावाडीह के अध्यक्ष बृजलाल हांसदा ने कहा कि युवा एक हो जाए अब अगर प्रशासन नहीं सुनेगी तो हो जाए उग्र आंदोलन तैयारी में अपने क्षेत्र के भविष्य के लिए अब लड़ना ही होगा अन्यथा अधिकारी ऊपरघाट के साथ सिर्फ़ शोषण कर रही है।
मौके पे पलामू मुखिया जलेश्वरी देवी, उमेश महतो (ssb)पंचायत समिति प्रतिनिधि कालेश्वर रविदास, जागेश्वर महतो, उमेश महतो, प्रेम कुमार महतो, जलेश्वर साव, घनश्याम महतो, नागेश्वर सिंह, हरि महतो, कुलेश्वर महतो,युवा साथी अजय मंडल, पुरण महतो, चोलेशवर महतो, सुजीत सिंह, कैलाश मंडल, जितेंद्र साव, चंद्रदेव तुरी, एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



