श्रीकुंड चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन, कार्रवाई को बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित
Central government effigy burned at Shrikund Chowk; action termed politically motivated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार को साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रीकुंड चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मामलों में कथित रूप से जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक दबाव बनाने या उन्हें डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश का पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, अब्दुल कादिर, दिलदार आलम, रबीउल इस्लाम, भोलानाथ महतो, काजल, नेहाल अख्तर, मिथुन मंडल, हबीबुल्लाह, रंजीत भंडारी, शमीम मंसूरी, समीम, गुड्डू, शमीम अख्तर, तैमूर अंसारी, अब्दुल लतीफ, रतन पईन, शब्बीर, मोफेजुल, छोटेलाल रमानी, मनावर आलम और मोतिउर रहमान समेत जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


