साहेबगंज

साहिबगंज में पीएम पोषण योजना की समीक्षा

शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज 31अगस्त-पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय स्टेयरिंग-सह- मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बच्चों की उपस्थिति,नामांकन,स्वास्थ्य जांच,आईएफए गोली सेवन, आधार प्रमाणीकरण एवं पोषण वाटिका की प्रगति की समीक्षा की गई।बच्चों की औसत उपस्थिति- 69.59 प्रतिशत,कुल नामांकन – घटकर 2,08,290 रह गया,स्वास्थ्य जांच-24.12 प्रतिशत,आईएफए गोली सेवन-65.72 प्रतिशत, आधार प्रमाणीकरण-81.23 प्रतिशत है।बैठक में कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर उपस्थिति व नामांकन बढ़ाने,शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच एवं आधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिले के 1,280 विद्यालयों में से 1,234 में पोषण वाटिका संचालित होने की जानकारी दी गई,जबकि शेष विद्यालयों में भी इसे जल्द शुरू करने को कहा गया।वही इस बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा,परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास,सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान,जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button