बरेली

जोशी महासभा की जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं                                    

12 को मथुरा में वैवाहिक सम्मेलन और कार्यकारिणी गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / मथुरा। जोशी ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश (रजि.) की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
अध्यक्ष पं. रमेश चंद्र शर्मा गुरु जी मथुरा ने बताया कि 12 सितंबर को मथुरा में वैवाहिक परिचय सम्मेलन और जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कामना की कि श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। शुभकामनाएं देने वालों में उपाध्यक्ष पं. मिलन भार्गव कन्नौज, उपाध्यक्ष पं. राजेश जोशी लखनऊ, महासचिव पं. धर्मेन्द्र जोशी हापुड़, सचिव पं. सुनील शर्मा एटा, सचिव पं. सुरेश राम जोशी बरेली, सचिव पं. अनुराग उरई, प्रवक्ता पं. महेश शर्मा कानपुर, मीडिया प्रभारी पं. नितिन जोशी चांदपुर, कोषाध्यक्ष पं. विजय जोशी एटा, संगठन मंत्री पं. रमेश चंद्र शर्मा मथुरा, संगठन मंत्री डॉ. उमेश प्रहलादम, कार्यकारिणी सदस्य पं. धर्मेन्द्र जोशी बुलंदशहर, पं. अरविंद जोशी बिजनौर, पं. सचिन जोशी गाजियाबाद, पं. प्रदीप शर्मा अलीगढ़, दिनेश जोशी संभल, पं. नवीन जोशी फिरोजाबाद और पं. अरुण जागण जोशी मथुरा शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button