साहेबगंज

CRPFजवान मो.शाहनवाज की दूसरी शहादत दिवस रविवार को,कुलीपाड़ा में तैयारी पूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शहीद हुए शहर के कुलीपाड़ा मोहल्ला निवासीCRPFजवान मो.शाहनवाज आलम की रविवार को दूसरी शहादत दिवस मनाई जाएगी। इसको लेकर कुलीपाड़ा स्थित उनके स्मारक स्थल पर तैयारी पूरी कर ली गई है।ज्ञात हो कि मो.शम्स तमरेज के पुत्र मो.शाहनवाज की अप्रैल2013मेंCRPFमें बहाली हुई थी।शाहनवाज पहले जम्मू-कश्मीर में तैनात थे,वहां से स्थानांतरित होकर छत्तीसगढ़ आए थे,जहां ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी शहादत हो गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button