साहेबगंज

बाढ़ प्रभावित गदाई दियारा क्षेत्र में पशुपालकों को राहत,पशुओं के लिए चारा किया गया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में बाढ़ की विषम परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों एवं उनके पशुधन की सुरक्षा और आवश्यक जरूरतों की पूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटा है।इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो द्वारा बाढ़ प्रभावित गदाई दियारा क्षेत्र का दौरा कर पशुपालकों के बीच पशुओं के लिए चारा का वितरण किया गया।इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन के लिए चारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।जिला प्रशासन का संकल्प है कि बाढ़ की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में कोई परिवार और उसका पशुधन सहायता से वंचित न रहे।राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पशुधन की देखभाल को भी प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहायता लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button