बेतुल
बैतूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुंबई में सम्मानित हुए यूसीमास बैतूल के 14 गणितज्ञ
2 चैम्पीयन, 6 रनरअप 6 मैरिट सहित फ्लैस प्रतियोगिता में विजेता की 1 ट्राफी बैतूल के नाम

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय गणमान्य अतिथियों ने किया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। यूसीमास इंडिया की 25वीं नेशनल लेवल प्रतियोगिता इस बार सिडको एग्जीविशन सेन्टर वाशी, नवी मुम्बई में 5 एवं 6 सितम्बर 2026 को आयोजित की गई। दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन मध्यप्रदेश सहित 22 राज्यों से आये 5 से 13 आयु वर्ग के यूसीमास में अध्ययनरत लगभग 5000 प्रतियोगियों ने भाग लिया। विजुअल प्रतियोगिता कुल 5 राऊण्ड में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में अंकगणित के 200 सवालों को लिखित में हल करने का लक्ष्य रहा। जिसमें जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग शामिल था। स्टेट लेवल प्रतियोगिता इंदौर से चयनित मध्यप्रदेश से कुल 751 प्रतियोगियों में यूसीमास ग्रोवेल अबेकस एकेडमी बैतूल एवं बगडोना के 17 प्रतियोगी शामिल रहे।
प्रतियोगिता के उपरान्त रात्रि में यूसीमास इंडिया की वेबसाईट एवं मोबाईल एस.एम.एस. के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा हुई जिसमें 14 विजेताओं में ए2 ग्रुप में आरवी सेलूकर, माहेरा फातेमा चैम्पीयन, एफउ में अम्बर वैद्य सेकेन्ड रनरअप, ई3 में हर्ष लोखण्डे सेकेन्ड रनरअप, जेड2 में सानवी मांडवे सेकेन्ड रनरअप, ई1 में गीत सलूजा थर्ड रनरअप, ई1ए में रचित नागले थर्ड रनरअप, ए1 में गर्वप्रीत वर्मा फिप्त रनरअप रहें। इसके अलावा मैरिट में आराध्या पाठेकर, अरहम चौहान, मानवी लिखितकर, योजित मालवीया, अनन्या डिगरसे, कनिष्क राऊत शामिल रहे। इसके अलावा अवनी वैद्य, आरव देशमुख एवं वेदांशी साहू पार्टीशिपेशन में शामिल रही। वहीं फ्लैश प्रतियोगिता में बैतूल से शामिल 3 प्रतियोगियों मे सी ग्रुप में रचित नागले थर्ड रनरअप बने। सभी विजेताओं को प्रतियोगिता स्थल पर ही 6 सितम्बर को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रय गणमान्य अतिथियों द्वारा हुए पुरूस्कृत अतिथियों में महाराष्ट्र राज्यविधान मंडल के उपाध्यक्ष श्री सचिन अहीर, फेडरेशन ऑफ इंस्ट्रीज ऑफ इंडिया के चेयरमेन भालचंद्रसिंह रावराणे, यूसीमास के संस्थापक एवं यूसीमास इंटरनेशनल मुख्यालय, मलेशिया के अध्यक्ष प्रो. डॉ. डिनों वोंग, ग्लोबल सीईओ एलेक्सन वोंग मलेशिया, जनरल मैनेजर वोंग मलेशिया, यूसीमास इंडिया एवं नेपाल के सीईओ डॉ. स्नेहल कारिया, यूसीमास मध्यप्रदेश सीईओ नीरज गोयल एवं श्रीमती अमृता गोयल द्वारा विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यूसीमास बैतूल एवं बगडोना की कोर्स इंस्ट्रक्टर एवं डायरेटर श्रीमती संध्या महाले ने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए बताया कि नियमित प्रैक्टिस सेशन्स ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रैक्टिश के दौरान कमजोरियों को पहचानकर उन पर विशेष रूप से कार्य किया गया जिससे उनकी स्पीड एवं एक्यूरेसी लगातार बेहतर होती रही। इनके अलावा यूसीमास बैतूल एवं मुलताई से राजू महाले, प्रबल वर्मा सहित सभी प्रतियोगियों के अभिभावक प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल रहे।




