बेतुल

बैतूल दिव्यांगजनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी बैतूल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  आदित्य बबला शुक्ला ने प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पर्व जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के साथ आत्मीयता से मनाया। इस अवसर पर वे करजगांव पहुंचे, जहां घरौंदा में रह रहे दिव्यांगजनों एवं बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव की बच्चियों ने भाजपा परिवार के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का भाव देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपहार भी वितरित किए गए। इनमें खिलौने, स्कूल सामग्री, बिस्किट, कपड़े, टी-शर्ट सहित अन्य उपयोगी सामग्री शामिल रही। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। श्री शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है। समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर त्योहारों की खुशियां बांटना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में भाजपा परिवार के भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बाबा माकोड़े जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु पाटणकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, अभिजर हुसैन नगर महामंत्री आशीष पवार, नगर उपाध्यक्ष राजा सूर्यवंशी, सौरभ गौर, टोनी सोनी, भय्यु चौरसिया, पूर्व पार्षद कैलाश धोटे,भोला खंडेलवाल, पूर्व पार्षद पवन यादव,, पर्वत धोटे,चाणक्य राखड़े,,रितेश बर्थ कृष्णा पाठा श्यामसिंह चौहान,  परमानंद गाडगे योगेश देशमुख,दिनेश कोडले,गोकुल सारले एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button