
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग उठा। उन्होंने इस महिला बैंककर्मी के दफ्तर में चक्कर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप पर चैटिंग भी शुरू कर दी। शहर भर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के होर्डिंग लगाने के बाद चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चाओं में आए सपा नेता ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि, सपा सरकार बस आने ही वाली है। भैयाजी से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा दूंगा। बस उनके प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखें। महिला एवं उनके पति ने सीओ सिटी से इसकी शिकायत दर्ज की है। महिला के पति भी सरकारी मुलाजिम हैं। सपा अल्पसंख्यक महासभा से जुड़े प्रदेश स्तरीय नेता मॉर्निंग वॉक जाते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक महिला से हुई। उन्होंने महिला से बातचीत शुरू कर दी है। महिला का सहज स्वभाव समझ उन्होंने इसे कुछ और ही समझ लिया। बातों-ही-बातों में उन्होंने महिला की पारिवारिक और व्यावसायिक जानकारी हासिल कर ली। महिला के बैंककर्मी होने पर वह उनके कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने बैंक से संबंधित कुछ काम बताया और महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से मोबाइल फोन पर बात और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी।



