गोड्डा

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक गोड्डा में आयोजित

बतौर पर्यवेक्षक मकसूद आलम पहुंचे गोड्डा

– एसोसिएशन का जिला स्तरीय कमेटी का किया विस्तार
– अध्यक्ष बने निरभ किशोर, सचिन का दायित्व मनोज कुमार कुशवाहा को मिला
– इकरारूल हसन आलम व मनीष झा बने उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक गोड्डा में आयोजित किया गया। शहर के कारगिल चौक स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनियुक्त जिला प्रभारी मकसूद आलम पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता राज उपाध्यक्ष निरभ किशोर ने किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया स्तर पर पत्रकारों के हित, हुकूक, हक एवं समस्याओं के समाधान के लिए यह संगठन पूरे तौर पर संवेदनशील है। जिला प्रभारी के मौजूदगी में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के गोड्डा जिला कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से गोड्डा जिला के नए कमेटी में जिला अध्यक्ष निरभ किशोर एवं सचिव मनोज कुमार कुशवाहा को दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही संगठन में उपाध्यक्ष इकरारूल हसन आलम, नरेंद्र कुमार महतो व मनीष कुमार झा को मनोनीत किया गया। वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर अविनाश कुमार सिन्हा एवं अनंत कुमार झा को चुना गया है। जबकि कोषाध्यक्ष अविनाश सिंह, कार्यालय प्रभारी गंगा कुमार दास एवं मीडिया प्रभारी इंतेखाब आलम ‘राजू’ को बनाया गया है। वही, कार्यकारिणी सदस्यों में प्रीतम कुमार शर्मा, अमल कुमार विनोद, विश्वजीत कुमार, मुकेश कुमार, बासु मरिक, रितेश कुमार, दिवाकर महतो, जीतनारायण शर्मा आदि शामिल है। संगठन के जिला प्रभारी मकसूद आलम ने अध्यक्ष एवं सचिव को गोड्डा जिला में संगठन का विस्तार करने एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नए सदस्यों को आई कार्ड मुहैया कराए जाने की बातों पर बल दिया है। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नई कमेटी गोड्डा जिला में बन जाने से यहां के पत्रकारों को सशक्त माध्यम मिलेगा। पत्रकारों के हर मुश्किल घड़ी में संगठन का भरपूर साथ मिलेगा। संगठन का विस्तार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button