धर्मबोकारो

कसमार गणेश उत्सव पट खुलते ही उमड़ा भक्तों का जन सैलाब ।

छ: दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार चौक स्थित श्री श्री महावीर मंदिर प्रांगण में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के द्वारा विघ्नहर्ता सर्व मंगलकारी भगवान गणेश पूजा भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। यह पांचवा वर्ष है जो इस समिति के द्वारा धूमधाम के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रातः से ही पुरोहित श्री अविनाश कुमार चौबे, श्री कृष्ण मोहन चौबे एवं हर्षित कुमार चौबे जी के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किए जा रहे हैं। श्री श्री गणेश पूजा के लिए मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि श्री कुंदन कुमार थाना प्रभारी कसमार एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक श्री सूर्य भूषण शर्मा जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। श्री श्री गणेश भगवान का पट खुलते ही पूजा अर्चना एवं दर्शन को भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि कोई भी पूजा का शुभारंभ श्री गणेश भगवान की अराधना के साथ शुरू होता है। भव्य पूजा के आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इसी तरह विशिष्ट अतिथि सुर्य भूषण शर्मा ने कहा कि यह इस समिति के द्वारा पांचवा वर्ष है जो इस तरह भव्य रुप से गणेश पूजा का आयोजन कर रही है। पूजा का मुख्य आकर्षण शानदार मूर्ति के साथ भव्य एवं आकर्षक साज़ -सजा एवं पंडाल है। पूजा के दौरान मीना बाजार, बर्तन दुकान, बच्चों के लिए खिलौने का दुकान, तरह-तरह के खाद्यय सामग्रियों के दुकान, झूला सहित मेले का भी लोग आनंद उठाएंगे। मौके पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश रंजन, उपाध्यक्ष प्रीतम मिश्रा, सचिव विष्णु जायसवाल, उप सचिव मेघनाथ गोस्वामी,आशुतोष झा, कोषाध्यक्ष गणेश करमाली तथा संरक्षक रजत मिश्रा सहित अखिल चौबे, सूरज प्रकाश जायसवाल, मनीष जायसवाल, धीरेंद्र प्रजापति, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, समिति के हरिशंकर प्रसाद, आदर्श ठाकुर, अशोक, पवन, गणेश, विश्वनाथ भारत, उमाशंकर, अनमोल चौबे सहित और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। पट् अनावरण के उपरांत पत्रकार किए गए सम्मानित-श्री श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति कसमार द्वारा आयोजित किए जा रहे गणेश पूजनोत्सव में मूर्ति अनावरण के उपरांत समाचार संकलन के लिए उपस्थित पत्रकार लोगों को चुनरी ओढ़ा कर एवं पटा लगाकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों में दीपक सवाल, शेखर शरदेंदु मुखर्जी, रमेश चंचल एवं कमलेश कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button