हापुड़

हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज से निजामपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर रेलवे ब्रिज के पास सोमवार को तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर में दंपती की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार , बक्सर थाना सिंभावली के 52 वर्षीय वसीम अपनी पत्नी 47 वर्षीय शाहीन के साथ बाइक से पिलखुवा की ओर से हापुड़ जा रहे थे। उनकी बाइक सर्विस रोड पर गलत दिशा में चल रही थी। इसी दौरान हापुड़ से पिलखुवा की ओर आ रहे चमनपुरी निवासी राशिद की तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने वसीम और शाहीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राशिद का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मृतक दंपती और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। स्वजन से भी जानकारी ली गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक हापुड़ के रफीक नगर में परचून की दुकान का कार्य करता था। वह पिलखुवा में दवा लेने के लिए पत्नी के साथ आ रहा था। कोतवाली प्रभारी मनोज बलियान ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दंपती की मौत हुई है। दूसरी बाइक सवार युवक घायल है और उसका उपचार चल रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button