साहेबगंज

एफजेसीसीआई चुनाव संथाल प्रगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर आकाश पांडे की शानदार जीत

वही राजेशअग्रवाल  की हुई हार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज संथाल प्रगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं। इस कड़े मुकाबले में आकाश पांडे ने 34 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की है।वहीं ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और इस पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे राजेश अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा।आकाश पांडे की इस जीत के बाद व्यापारिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।साहिबगंज जिले के व्यवसायियों और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी।व्यवसायियों का कहना है कि आकाश पांडे की जीत से क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को फेडरेशन स्तर पर मजबूती से उठाया जा सकेगा।वहीं नवनिर्वाचित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए व्यापारी हितों की रक्षा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button