बरेली
गणेश विसर्जन पर तीन दिन भारी वाहनों का डायवर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गणेश चतुर्थी मूर्ति विसर्जन को लेकर 18 सितंबर सुबह 6 बजे से 20 सितंबर रात 8 बजे तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार परसाखेड़ा, बिल्वा, ट्रांसपोर्टनगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। देवचरा चौराहे से बुखारा मोड़ और चौपला पुल से रामगंगा की तरफ भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
दिल्ली-नैनीताल-पीलीभीत से आने वाले बरेली आने वाले वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा होते हुए बड़े बाईपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक, जबकि लखनऊ जाने वाले झुमका से बिल्वा-इन्वर्टिस होते हुए जा सकेंगे। बदायूं जाने-आने वाले वाहन बड़े बाईपास, फरीदपुर-दातागंज मार्ग का प्रयोग करेंगे।



