बरेली
विश्वकर्मा सृजनोत्सव धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विश्वकर्मा जयंती पर अपना दल (एस) भोजीपुरा द्वारा विश्वकर्मा सृजनोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज गंगवार ने की, मुख्य अतिथि नगर पंचायत कटरा अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना रहीं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्वकर्मा जी सृजन और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं, युवाओं को हुनर से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व श्रम और सृजन के सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संचालन इंजी. मनीष कुमार व नदीम रब्बानी ने किया। आयोजन में अजय गंगवार, अतुल पटेल, परितोष विजेता का सहयोग रहा।



