पुलिस द्वारा ड्राइवर्स डिग्निटी डे का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – थाना भुसावर पुलिस द्वारा ड्राइवर्स डिग्निटी डे का आयोजन किया गया। थानाधिकारी राजेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रेंज आईजी प्रीति चंद्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में 17 सितम्बर को पुलिस द्वारा ड्राइवर्स डिग्निटी डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर, वाहन चालकों के योगदान, सम्मान एवं गरिमा को रेखांकित करते हुए जागरूकता एवं सम्मान का संदेश दिया गया। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के योगदान को सम्मान देना तथा सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। कस्बा भुसावर में एएसपी वैर प्रेरणा शेखावत एवं सीओ नीरज भारद्वाज के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों पर ऑटो चालकों, बस चालकों तथा निजी वाहनों के चालकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस वाहन चालकों को भी उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।



