शामली

स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। नगर पालिका परिषद शामली की ओर से शासन के निर्देश पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वार्ड संख्या चार स्थित श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में स्वच्छ पाठशाला-युवा फोर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के क्लस्टर सुपरवाइजर ने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा विभिन्न रंगों के डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी। छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने छात्राओं एवं स्टाफ को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया। अंत में स्वच्छता की शपथ दिलाकर घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सफाई नायक दीपक चंद्रा, सुनील कुमार, उदित बालियान, इकबाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button