मैत्री क्रिकेट मैच में टीम भारतवर्ष ने सात रन से जीता मुकाबला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। विश्वकर्मा पूजा दिवस पर विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से निर्वाल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर डे-नाइट मैत्री क्रिकेट मैच एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुकाबले में संजय धीमान की कप्तानी वाली टीम भारतवर्ष ने मनीष जांगिड़ की टीम आर्यावर्त को सात रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर टीम भारतवर्ष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम आर्यावर्त 184 रन पर ऑलआउट हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए अजय पांचाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मयंक धीमान को बेस्ट बैट्समैन, सचिन तावड़ा को बेस्ट बॉलर, आदित्य धीमान को बेस्ट फील्डर, अक्षित धीमान को बेस्ट कैचर और कुलदीप विश्वकर्मा को बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य आयोजक प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज धीमान एवं कन्हैया लाल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. परमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। इस दौरान जगदीश पांचाल, ओमपाल पांचाल, यशपाल पांचाल, संजय पांचाल, विनोद शर्मा, एडवोकेट ललित मोहन धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

