शामली

शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेता स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। शिवदयाल सिंह चौरसिया वर्ष 1974 से 1980 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की। उन्होंने कहा कि शिवदयाल चौरसिया के विचारों और सामाजिक योगदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन डॉ. दीपा पंवार, जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन, इमरान राणा, तासीन मंसूरी, बसंत धारियां, राजन तेजान, राहुल जावला, हरेंद्र जावला, डॉ. सनव्वर राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button